फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Surendra Papata became the chief advisor of Social Reform Committee, Rohru

Rampur Bushahar News: समाज सुधार समिति रोहड़ू के मुख्य सलाहकार बने सुरेंद्र पापटा

Tue, 07 Apr 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। समाज सुधार एवं जनकल्याण सेवा समिति रोहड़ू की मासिक बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सुरत राम झामटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष जेपी चौहान और राज्य अध्यक्ष सवीर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से सुरेंद्र पापटा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा बीएल जस्टा को संयोजक और हरनाम झामटा को सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई कि वे संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही प्रशासन के समक्ष आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि समिति की ओर से किए जाने वाले सभी कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगी ताकि आम जनता का विश्वास और सहभागिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में भाग लेकर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सभी सदस्यों ने संस्था के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article