{"_id":"67dc04d540c84c5814040484","slug":"surat-negi-was-busy-doing-politics-in-kinnaur-as-well-as-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-131782-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमल नेगी मौत मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा : कुलवंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमल नेगी मौत मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा : कुलवंत
विज्ञापन
किन्नौर के साथ-साथ शिमला में भी राजनीति करने में जुटे रहे सूरत नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को शोक व्यक्त कर आत्मा की शांति की कामना की। जिला प्रवक्ता कुलवंत नेगी ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इस मामले में भाजपा ने राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया है। जिला किन्नौर में इस मामले में राजनीति करने के साथ शिमला में भी इसी तरह भाजपा नेता सूरत नेगी राजनीति करने में तूले हुए थे। उन्होंने कहा कि राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी पर भाजपा नेता सूरत नेगी हमेशा आक्रामक रहे हैं, जो निंदनीय है। मंत्री जगत सिंह नेगी हमेशा जिला किन्नौर में चाहे प्राकृतिक आपदा हो, घटना हो या कोई और विपदा, वह हमेशा किन्नौर के हर एक व्यक्ति के साथ खड़े रहे हैं। विमल नेगी मामले में भी मंत्री जगत सिंह नेगी पहले ही दिन से विमल नेगी के परिवार के संपर्क में थे और घुमारवीं और शिमला में पुलिस अधीक्षक, उपपुलिस अधीक्षक के संपर्क में रहे हैं। जैसे ही विमल नेगी का शव बरामद हुआ, वैसे ही भाजपा ने राजनीतिक मोड़ देने का प्रयास किया और किन्नौर को छोड़ शिमला पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर वहां बैठी भीड़ को बौखलाकर राजनीतिक प्रारूप तैयार करने का प्रयास किया गया, परंतु यह नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते ही परिजनों की मांगों को सुनते हुए हरिकेश मीणा और देश राज को सस्पेंड किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, पंचायत समिति अध्यक्षा ललिता पंचारस, कल्पा खंड अध्यक्षा बिमला देवी, राधा कृष्ण, देवीनर, प्रवीण, रोहित, चंद्र मोहन, राजेश, कमल, श्यामानंद, राज कुमार, विपल कांत, राकेश मौजूद रहे। - संवाद