फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sunda-Sanei road in bad condition, villagers and gardeners troubled

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेई सड़क खस्ताहाल, ग्रामीण और बागवान परेशान

Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sunda-Sanei road in bad condition, villagers and gardeners troubled
सुंडा-सनेई सड़क की हालत बनी दयनीय। संवाद 
. आठ किलोमीटर सड़क पर टारिंग का नहीं नामोनिशान
विज्ञापन

. जल्द नहीं सुधरी सड़क की हालत तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की मार झेल रहे हैं। खस्ताहाल सड़क पर रोजाना ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। सुंडा-सनेई सड़क के आठ किलोमीटर हिस्से पर टारिंग का नामोनिशान तक नहीं रहा है। वहीं, ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की हालत में सुधार नहीं होता है, तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस सड़क का साढ़े पांच किलोमीटर जगूनी तक का हिस्सा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बना है। शेष ढाई किलोमीटर सड़क राज्य सरकार के अंतर्गत बनी है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते सड़क जगह-जगह गड्ढों में तबदील हो चुकी है, जिस पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। डंसा पंचायत के जगूनी, सनेई, कराली, रायाशरन, थाना और बाहली की ओर रोजाना ग्रामीण छोटे-बड़े वाहनों से सफर करते हैं। रामपुर डिपो की बसें भी आए दिन इस खस्ताहाल सड़क पर खराब होती हैं। भारी बरसात और सेब सीजन के चलते सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिसके फलस्वरूप बागवानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण गोवर्धन, चरण दास, अजय कुमार, महेश, सीता राम, सुरेंद्र, बिहारी लाल, चमन लाल, अनिल नेगी सहित सैकड़ों लोगों ने सड़क की खस्ताहालत को लेकर रोष जताया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द सड़क की हालत सुधारी जाए। उन्होंने चेताया है कि यदि समय रहते सड़क की हालत को सुधारा नहीं गया, तो आंदोलन किया जाएगा।


सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़क पर पड़े गड्ढों को भरा जा रहा है। सड़क की टारिंग के लिए उच्चाधिकारियों को प्राक्कलन तैयार कर भेजा गया है। उम्मीद जताई है कि फरवरी के अंत तक स्वीकृति मिलते ही टारिंग का काम शुरू करवाया जाएगा। -बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article