फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sudama Ram Mehta was elected president and Krishna Kumar was elected general secretary

Rampur Bushahar News: सुदामा राम मेहता अध्यक्ष और कृष्ण कुमार चुने महासचिव

Fri, 11 Jul 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sudama Ram Mehta was elected president and Krishna Kumar was elected general secretary
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के नव नियुक्त पदा​धिकारी और सदस्य। स्त्रोत संघ
पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर की नई कार्यकारिणी का एलान
विज्ञापन

संघ की एकता और मजबूती के लिए सभी एकजुटता के साथ करें कार्य : मेहता
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर की त्रैवार्षिक बैठक जिला पेंशनर कल्याण संघ शिमला के सदस्य बहादुर सिंह भलूनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, स्क्रीनिंग समिति से गोपाल पालसरा और प्रभु लाल नेगी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुदामा राम मेहता को सर्वसम्मति से दोबारा संघ के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वीर सिंह कपूर, मोहन लाल को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। वहीं, कृष्ण कुमार शर्मा को महासचिव चुना गया। इनके अलावा राजेंद्र पालसरा को कोषाध्यक्ष, तुलसी राम, राम सिंह चौहान, शशि बाला नेगी और प्रेमलता गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बालक राम भंडारी को लेखा परीक्षक चुना गया। बैठक में पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वर्तमान महासचिव कृष्ण कुमार ने 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 तीनों वर्षों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि नई कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा। जल्द ही बैठक आयोजित कर सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। कहा कि कुछ पेंशनरों ने भ्रमित होकर रामपुर खंड पेंशनर कल्याण संघ को कमजोर एवं विघटित करने का दुस्साहस किया है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इसकी निंदा की और कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई, ताकि भविष्य में ऐसी हरकत न करें और हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ का दुरुपयोग न करें।

पूर्व महासचिव को संगठन से किया निष्कासित
बैठक में पूर्व महासचिव अमोलक राम पर खंड रामपुर पेंशनर कल्याण संघ की विघटनात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिरी। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर अमोलक राम को संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संघ की मजबूती और एकता बनाए रखने के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article