फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Successful treatment of an elderly woman for brain stroke at Khaneri Hospital.

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में वृद्धा का ब्रेन स्ट्रोक का सफल उपचार

Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Successful treatment of an elderly woman for brain stroke at Khaneri Hospital.
ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित महिला का खनेरी अस्पताल में हुआ सफल उपचार। स्रोत : जागरूक पाठक
कुमारसैन से गंभीर हालत में लाई गई थी महिला, शरीर का बायां हिस्सा हो गया था लकवाग्रस्त
विज्ञापन

मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गुमान नेगी ने जांच के बाद शुरू किया उपचार, अब महिला स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित 67 वर्षीय महिला का सफल उपचार किया गया। महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. गुमान नेगी ने महिला का उपचार किया। वे अब तक ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित 25 मरीजों का उपचार कर चुके हैं।
महिला को कुमारसैन से गंभीर अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी की इमरजेंसी में लाया गया था। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गुमान नेगी ने उपचार शुरू किया। महिला के शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। चिकित्सक ने उसे टिशु प्लास्मिनोजेन एक्टिवेटर वर्ग की दवा अल्टेप्लेस या टेनेक्टेप्लेस का इंजेक्शन दिया। समय पर उपचार मिलने के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

डॉ. गुमान नेगी ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के मामले में शुरुआती समय महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखाई देने पर मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर उपचार मिलने से गंभीर जटिलताओं का जोखिम कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक खनेरी अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित 25 मरीजों को समय पर उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित इंजेक्शन की कीमत करीब 40 हजार रुपये है, लेकिन सरकारी अस्पताल में यह निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

डॉ. नेगी ने कहा कि रामपुर चार जिलों के मध्य में स्थित होने के कारण आसपास के क्षेत्रों से ब्रेन स्ट्रोक के मरीज खनेरी अस्पताल पहुंचते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed