फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students who were winners of the youth festival Welcome to Rampur College

Rampur Bushahar News: युवा महोत्सव में विजेता रहे छात्रों का रामपुर महाविद्यालय में स्वागत

Wed, 21 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students who were winners of the youth festival 

Welcome to Rampur College
अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 में विजेता रहे रामपुर कॉलेज के विद्या​र्थियों की टीम। स्र
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों ने अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-2 की संगीत प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव में विजेता रहे छात्रों का बुधवार को कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया। युवा महोत्सव का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में किया गया। महोत्सव में रामपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय समूह गान में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में कशिश और रोनी राणा ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। कॉलेज में पहुंचने पर शिक्षकों और छात्रों ने पहाड़ी नाटी डाली। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने इस उपलब्धि पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article