{"_id":"699d90ad473398b3290a8032","slug":"students-were-given-information-about-banking-savings-investment-and-loan-process-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-154855-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को दी बैंकिंग, बचत, निवेश और ऋण प्रक्रिया की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को दी बैंकिंग, बचत, निवेश और ऋण प्रक्रिया की जानकारी
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास (ईडीपी) कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्
सरस्वतीनगर कॉलेज में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में आरएएमपी योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास (ईडीपी) कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्यमिता एवं नवाचार केंद्र हिमाचल प्रदेश नोडल एजेंसी के मार्गदर्शन और द प्लेनट प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी ने किया। पहले दिन वित्तीय साक्षरता पर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्रोत व्यक्ति विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को बैंकिंग, बचत, निवेश और ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी। दूसरे दिन डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन बिजनेस मॉडल कैनवास (बीएमसी) पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमी, छात्र-छात्राएं, शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. पूनम चौहान का विशेष योगदान रहा। परियोजना प्रभारी शिशुपाल ने आरएएमपी योजना, प्री-रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर की भूमिका और उद्यमिता विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।