{"_id":"6afb031cc9765e435405d5c5","slug":"students-participated-in-electoral-awareness-competitions-in-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175049-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में सात और निबंध लेखन में छह छात्रों \nका जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में सात और निबंध लेखन में छह छात्रों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
रोहड़ू में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे स्कूलों के छात्र। संवाद
रोहड़ू में 150 विद्यार्थियों ने लिया निर्वाचन जागरूकता प्रतियोगिताओं में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान रोहड़ू में सोमवार को 67-रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी धर्मेश रामोत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने मतदान के महत्व के साथ ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए के लिए सात विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें अक्षरा (राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल रोहड़ू), आव्या और सविता (राजकीय महाविद्यालय सीमा), वेदिका (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भालून कैंची), ओनिक ठाकुर (पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू), ईशानी (राजकीय उच्च विद्यालय सुंदर नगर) और आर्यन (राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोडरा) शामिल हैं। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें प्रिंस धानटा और नितिन (राजकीय महाविद्यालय सीमा), ओनिक जमाल्टा (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू), सोनम और नव्या (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भालून कैंची) तथा रिंकिता (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोडरा) शामिल हैं। चयनित सभी 13 विद्यार्थी 18 नवंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 67-रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक और निर्वाचन कार्यालय रोहड़ू के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।