फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students of SVM Aani shine in regional science and mathematics competition

Rampur Bushahar News: क्षेत्रीय विज्ञान गणित प्रतियोगिता में छाए एसवीएम आनी के छात्र

Mon, 27 Oct 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students of SVM Aani shine in regional science and mathematics competition
क्षेत्रीय विज्ञान गणित प्रतियोगिता में छाए एसवीएम आनी के छात्र छात्राएं। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
आनी (कुल्लू )। विद्या भारती का क्षेत्रीय स्तर के गणित विज्ञान मेले का आयोजन 25 से 27 अक्तूबर तक शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ 40 डी में किया गया। इस प्रतियोगिता में विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के विषयों का समावेश किया गया। विद्यालय के 7 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के रोहित, मुदित, कार्तिक, चैतन्य, चारविक, ध्रुव और पूरब ने इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में कार्तिक ने गणित प्रयोग बाल वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। चारविक ठाकुर ने गणित प्रदर्शनी में दूसरा और रोहित ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पूरब ने शिशु वर्ग गणित प्रयोग में तीसरा और चैतन्य सोनी ने गणित प्रदर्शनी बाल वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उत्तर क्षेत्र स्तर में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के प्रांत के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article