फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students of Aani College launched a cleanliness drive in the campus

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में विद्यार्थियों ने परिसर में चलाया सफाई अभियान

Sat, 07 Mar 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students of Aani College launched a cleanliness drive in the campus
आनी कॉलेज में इको क्लब की ओर से आयोजित सफाई अभियान के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। स्रोत : कॉ
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में ईको क्लब ने शनिवार को प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान चलाया। ईको क्लब के सदस्यों ने कॉलेज में प्लास्टिक को एक जगह एकत्रित किया। विद्यार्थियों ने पूरे कॉलेज कैंपस की साफ-सफाई की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने क्लब की सराहना की। ईको क्लब के समन्वयक प्रोफेसर पुष्पा गुलेरिया ने कहा कि ईको क्लब समय-समय पर महाविद्यालय में पौधरोपण, प्लास्टिक फ्री कैंपस अभियान समेत अन्य गतिविधियां करता रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से लोगों से आग्रह किया कि प्लास्टिक को हर कहीं न फेंके। प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। हमारा परिसर ज्ञान का केंद्र है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे स्वच्छ बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article