फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students enthralled themselves with the presentation of colorful programs

Rampur Bushahar News: छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से बांधा समा

Thu, 14 Nov 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहडू)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरि शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। समारोह में स्कूल के छात्रों ने हिन्दी, पंजाबी, पहाड़ी, राजस्थानी, गिद्दा और भंगड़ा डालकर मनोरंजन किया। समारोह में ठोडा खेल भी प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा समाज सुधार पर कई नाटिकाओं का मंचन भी किया गया। प्रधानाचार्य हमेन्द्र शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुस्स्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र मोरियंश शर्मा, सेजल कलसाइक, याशिका नेगी, शिवम, अथर्व शर्मा, सर्वांग चंदेल, आर्यवीर, दैविक राज, सानवी मेहता, मयंक शर्मा, मलयज, वेदांश वर्मा, रुद्राक्षी, आर्निका आदित्य, सनायरा, आविशी, नव्या भूषण, ध्रुवम, एकांश शर्मा, याशिका, सुजल, अभिनीत, अक्षिता बनियाल, विहान जिंटा, भव्यता को सम्मानित किया गया। इस अवसर दलवीर चंदेल, ज्ञान सिंह औकटा, रीना चौहान, कान्ता भूषण, मीना नेगी, जयपाल मेहता, कपिल भंडारी, प्रवीण, मिंटू भागटा, बनिता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed