{"_id":"6ac4d639aca19e22ff0b268d","slug":"student-from-kumarsain-secures-a-spot-in-the-state-team-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171667-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय कबड्डी में चमके 12 खिलाड़ी, कुमारसैन के छात्र ने राज्य टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय कबड्डी में चमके 12 खिलाड़ी, कुमारसैन के छात्र ने राज्य टीम में बनाई जगह
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कुमारसैन स्कूल का छात्र सात्विक।
नेरवा में हुई अंडर-19 प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयन
11 से 14 अक्तूबर तक कुपवी में होगी राज्य स्तरीय स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नेरवा में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब कुपवी में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन के छात्र सात्विक का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिमला टीम से हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी में 11 से 14 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इससे पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर में कोचिंग कैंप लगाया जा रहा है। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर कैंप में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य टीम में ईशान रांटा (जीएसएसएस रोहड़ू), भास्कर (जीएसएसएस बालसा), सक्षम राणा (जीएसएसएस मच्छोटी), शुभम (जीएसएसएस सरस्वती नगर), यश (जीएसएसएस पंद्रानू), आदित्य जागटा (जीएसएसएस नेरवा), वंश चंद (जीएसएसएस रुसलाह), शौर्य (जीएसएसएस चेओग), अंशु (जीएसएसएस टिक्कर), अजित (जीएसएसएस जिस्कून), वंश (जीएसएसएस संजौली) और सात्विक (जीएसएसएस कुमारसैन) का चयन हुआ है। टीम के साथ सोलंग के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता दिनेश चौहान को कोच और भलून रोहड़ू के डीपीई सतीश जागटा को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। दोनों कोच कैंप के साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की देखरेख करेंगे। जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद राज्य टीम में चयन से खिलाड़ियों, अभिभावकों और संबंधित स्कूलों में खुशी का माहौल है। अब शिमला की टीम कुपवी में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।