फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Student Council takes oath at DPS Jhakri.

Rampur Bushahar News: डीपीएस झाकड़ी में छात्र परिषद ने ली शपथ

Tue, 14 Jul 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Student Council takes oath at DPS Jhakri.
डीपीएस स्कूल झाकड़ी में नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
झाकड़ी परियोजना प्रमुख मनोज कपूर ने छात्रों को बैज और सैश पहनाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) झाकड़ी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में झाकड़ी परियोजना प्रमुख एवं डीपीएस झाकड़ी के प्रो-वाइस चेयरमैन मनोज कपूर मुख्य अतिथि और उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल तथा सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

समारोह का मुख्य आकर्षण नवगठित छात्र परिषद का अलंकरण रहा। मुख्य अतिथि मनोज कपूर ने विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पदभार सौंपा। इसके बाद सभी छात्र पदाधिकारियों ने निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अभिभावकों और अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व की भावना और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed