फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Strict laws against paper leaks will safeguard the interests of the youth

पेपर लीक पर सख्त कानून से युवाओं के हित सुरक्षित होंगे : राकेश डोगरा

Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार के बनाए कानून का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून लाखों युवाओं के हितों की रक्षा करेगा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाएगा। डोगरा ने बताया कि नए कानून में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। दोषियों को 10 वर्ष तक का कारावास और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनती युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से स्पष्ट संदेश गया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राकेश डोगरा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। सड़क पर प्रदर्शन और भ्रम फैलाने से युवाओं का हित नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed