फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stray dogs in Rampur will be vaccinated and a shelter will be buil

Rampur Bushahar News: रामपुर में लावारिस कुत्तों हो होगा टीकाकरण, बनेगा शेल्टर

Thu, 18 Dec 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
. शिक्षण संस्थानों, कॉलेज, स्वास्थ्य, परिवहन निगम को दिए फेंसिंग के निर्देश
विज्ञापन


. संस्थान प्रमुखों को तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

. खोपड़ी में गोसदन के पास कुत्तों का शेल्टर बनाने के लिए भूमि का चयन

. सोमवार से शहर में शुरू होगा कुत्तों का टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में जल्द ही लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात मिलेगी। शहर में घूम रहे लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। शहर के खोपड़ी स्थित गोसदन के पास जगह का चयन किया गया है, जहां कुत्तों के लिए शेल्टर बनाना प्रस्तावित है। इसके अलावा स्कूली बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद ने शहर के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेज, परिवहन निगम और स्वास्थ्य संस्थानों की फेंसिंग करवाने और इसकी रिपोर्ट नगर परिषद को सौंपने के निर्देश दिए हैं। लावारिस कुत्तों से निपटने के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार की है। सोमवार से लावारिस कुत्तों का टीकाकरण करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद ने इस अभियान के तहत करीब 100 कुत्तों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। शहर के पशुपालन विभाग में कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण और अन्य संस्थानों में भी लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फेंसिंग करना जरूरी होगा। इसके लिए नगर परिषद ने पदम छात्र स्कूल, कन्या स्कूल, शहर के निजी स्कूलों, परिवहन निगम, खनेरी अस्पताल के एमएस और खंड चिकित्सा अधिकारी से संस्थानों के परिसर में फेंसिंग की रिपोर्ट तैयार करने बारे पत्राचार किया गया है। संस्थानों को बाकायदा इसकी रिपोर्ट तैयार कर नगर परिषद को भेजनी होगी। इसके अलावा संस्थानों के मुखिया को संस्थानों में एक नोडल ऑफिसर की तैनाती को भी कहा गया है, जो परिसर में कुत्तों के आने पर नगर परिषद को सूचना देेंगे और नगर परिषद उसे उठाकर ले जाएगा। निकट भविष्य में कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए शहर के वार्ड नंबर-पांच खोपड़ी स्थित गोसदन के पास शेल्टर बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है, जहां कुत्तों को रखने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में जल्द ही नगर परिषद के अधिकारी एसडीएम रामपुर से बैठक कर शेल्टर निर्माण बारे चर्चा करेंगे। शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को भी आश्रय देने की नगर परिषद व्यवस्था करेगा। शहर में घूम रहे पशुओं को साथ लगती गोशालाओं में भेजा जाएगा।



शहर में सोमवार से कुत्तों की टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। पशुपालन अस्पताल रामपुर में कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए शहर के सभी शिक्षण, परिवहन निगम और स्वास्थ्य संस्थानों की फेंसिंग करवाने को कहा गया है। संस्थान प्रमुखों से पत्राचार कर नोडल अधिकारी की तैनाती को कहा गया है। नगर परिषद कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने की योजना पर भी कार्य कर रही है। -बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article