फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stones fell on a moving bus in Bandal, two passengers injured

Landslide: नित्थर के बांदल में एचआरटीसी की चलती बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, दो यात्री घायल

Thu, 04 Aug 2022 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 11:01 PM IST
सार

नित्थर उपतहसील के बांदल के समीप पथ परिवहन निगम की चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन
Stones fell on a moving bus in Bandal, two passengers injured
बस पर गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की  नित्थर उपतहसील के बांदल के समीप पथ परिवहन निगम की चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस में करीब 10 यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना गुरुवार सुबह करीब सुबह 6:00 बजे दलाश से वाया नित्थर, निरमंड होकर रामपुर आने वाली बस में बांदल के समीप पेश आई है।

विज्ञापन


बस में करीब दस यात्री सवार थे, इनमें दो महिलाएं गंगा देवी और दीपा देवी को हल्की चोटें आई हैं, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि करीब 9:00 बजे यह घटना पेश आई। जब यह बस बांदल के समीप पहुंची तो अचानक ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए, जिससे बस में सवार सभी यात्री डर गए। गनीमत रही की कुछ ही पत्थर बस से टकराए, जिससे किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। उधर, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने कहा कि बरसात के कारण जगह जगह पहाड़ियों से पत्थर आ रहे हैं। सभी एहतियात बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed