फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   stone fruit crop distroy due to heavy wind

अंधड़ से प्लम की 80 फीसदी फसल बरबाद

Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
stone fruit crop distroy due to heavy wind
चि्छां गांव में सेब का फसल हुआ नुकसान - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। उपमंडल में अंधड़ से प्लम की 80 फीसदी फसल बरबाद हो गई है। मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बागवानों का कहना है कि फसल एक सप्ताह में मंडियों में ले जाने के लिए तैयार होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही दो दिन चले अंधड़ से सबकुछ बरबाद हो गया। अंधड़ से सबसे अधिक गुठलीदार फलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सेब की फसल पर भी मौसम की मार पड़ी है। बागवानों ने अब सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान उपमंडल के रचोली, राजपुरा, खखरोला, निरसू और दत्तनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हुआ है। हालत यह है कि ज्यादातर बगीचे फलों के गिरने से भर गए हैं। इसके अलावा खुमानी, चुल्ली और शकरपारे की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। बागवानों ने फसल को तैयार करने के लिए साल भर खूब पसीना बहाया लेकिन मौसम की मार ने चंद मिनटों में ही सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रभावित बागवान ईश्वर, देवेंद्र, जवाहर लाल, शेर सिंह, मोहन सिंह, लायक राम और रणवीर सहित अन्यों ने बताया कि तेज अंधड़ ने प्लम की तैयार फसल पूरी तरह बरबाद कर दी है। एक सप्ताह के बाद सेंटारोजा प्लम मंडी भेजने की तैयार होने वाला था लेकिन मौसम की मार ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों से प्लम और सेब की फसलों को नुकसान होने की सूचना मिली है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद इसे सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed