{"_id":"68079bd260ea64683806822d","slug":"state-level-rohru-fair-fair-market-set-up-in-samla-playground-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-133690-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समाला खेल मैदान में सजा मेले का बाजार, 8 मई तक चलेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समाला खेल मैदान में सजा मेले का बाजार, 8 मई तक चलेगा कारोबार
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में दुकानों की बोली लगाकर आवंटन करते हुए एसडीएम रोहड़ू विजय वर
दुकानों के लिए ऑनलाइन हुआ है पंजीकरण, एसडीएम स्वयं लगा रहे बोली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की दुकानें आठ मई तक सजेंगी। इस बार मेले की दुकानें इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में लगाई गई हैं। मेले में दुकानें लगाने के लिए पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। व्यापारियों ने दुकानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है। प्रशासन ने मेले में दुकानों की सबलेटिंग रोकने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। तीन दिन से प्रशासन दुकानों की बोली लगाकर आवंटन कर रहा है। मंगलवार को भी दिनभर दुकानों के आवंटन का कार्य चलता रहा। एसडीएम विजय वर्धन स्वयं दुकानों की बोलियां लगाकर आवंटन कर रहे हैं। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में मेला सजने से जहां शहर में यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल रही है, वहीं स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से राहत मिली है। रोहड़ू के खेल स्टेडियम में शिफ्ट हुआ मेला बाजार सुरक्षा, बिजली, पानी और पार्किंग सहित तमाम सुविधाओं से लैस किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 48 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। रात को रोशनी की व्यवस्था के लिए पांच फ्लड लाइटें और 64 छोटी लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा व्यापारियों के लिए बिजली, पानी की व्यवस्था मेला कमेटी की ओर से की गई है।
चार जोन में बांटा है मैदान
मेला मैदान को चार जोन में बांटा गया है। मैदान में जर्मन हेंगर तकनीक के डोम, टीन के शेड, रेहडी-फड़ी की दुकानें लगाने की व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही मनोरंजन जोन में सर्कस, मौत का कुआं, केमल राइडिंग, टॉय ट्रेन सहित झूले लगाए गए हैं। मैदान में तीनो सौ से अधिक दुकानें सजाई गई हैं। दुकानों के आवंटन कार्य में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी भी डटे हुए हैं।