फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State-level Ladarcha Fair to be held in Kaza in August

Rampur Bushahar News: काजा में राज्य स्तरीय लादारचा मेले का अगस्त में होगा आयोजन

Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
काजा में राज्य स्तरीय लादारचा मेले का अगस्त में होगा आयोजन. तैयारियों को लेकर काजा में बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा(लाहौल स्पीति)।
स्पीति का पारंपरिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय लादारचा मेला अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को काजा में एक बैठक हुई। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कक्ष में हुई इस बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी दीक्षित राणा ने की। बैठक में मेले के सफल आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी दीक्षित राणा ने बताया कि मेले का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। यह शोभायात्रा काजा गोंपा से शुरू होकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय होते हुए मेला मैदान तक पहुंचेगी। इसमें विभिन्न गोंपाओं के लामा और चोमोगण, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। इसके लिए प्रदेश के बाहर से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय और प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के सफल आयोजन के लिए मेला प्रबंधन उप-समितियों का गठन किया जाएगा। यह उप-समितियां विभिन्न पहलुओं पर काम करेंगी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा। इनमें वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और तीरंदाजी जैसे खेल शामिल हैं। इन खेलों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलेगा। यह आयोजन मेले में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन का एक अतिरिक्त साधन होगा। इससे मेले का आकर्षण और बढ़ेगा। बैठक में तहसीलदार धर्मपाल नेगी और थाना प्रभारी जगदीश चंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed