{"_id":"6afaef87d4920e0bd9018ab0","slug":"state-level-function-for-electricity-board-employees-in-shimla-on-november-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-175025-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का राज्य स्तरीय समारोह 30 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का राज्य स्तरीय समारोह 30 नवंबर को
विज्ञापन
प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी और पेंशनर होंगे शामिल, हीरा लाल वर्मा की सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
बिजली बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से 30 नवंबर को शिमला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी, पेंशनर और संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की एकजुटता को मजबूत करने के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के लिए किए गए संघर्ष और योगदान को सम्मान दिया जाएगा। बिजली बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों से कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा कर्मचारियों और पेंशनरों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। राज्य स्तरीय समारोह के माध्यम से संगठन के पुराने और वर्तमान पदाधिकारियों के योगदान को याद किया जाएगा।इससे पहले सोमवार को बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम यूनिट ठियोग की ओर से समारोह आयोजित कर फोरम के पूर्व महासचिव हीरा लाल वर्मा को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें शॉल, टोपी, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। फोरम के प्रधान सुंदर लाल शर्मा ने कहा कि हीरा लाल वर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया है। उनके संगठनात्मक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर फोरम के सचिव अशोक भारद्वाज, अमर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पेंशनर सूरत राम खनाल, यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन चंदेल, उप महासचिव हेम भारद्वाज, कार्यालय सचिव जय कृष्ण शर्मा और मुख्यालय प्रधान अमित भरोटा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।