{"_id":"62b4a541fdebaa7bcf034175","slug":"state-fair-celebreted-in-reckangpeo-rampur-hp-news-sml413066953","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में लोक कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में लोक कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव में मिस-किन्नौर प्रतियोगिता में भाग लेत
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में किन्नौरी कोकिला मायूम नेगी, राज नेगी, बबली नेगी और श्यामू नेगी ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में आसपास की पंचायतों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर, रहन-सहन, खान-पान, रीति रिवाज और वेशभूषा हमारी अलग पहचान है।
इन्हें भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने की आवश्यकता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, वन मंडलाधिकारी रजनोल्ड रॉयस्टन, एसडीएम कल्पा शशांक गुप्ता, एसडीएम निचार और मेला अधिकारी बिमला वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पोवारी बना नृत्य प्रतियोगिता का विजेता
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में महादेव खेल एवं सांस्कृतिक कल्ब पोवारी ने पहला स्थान हासिल किया। वंशिका कला मंच उपारूह सुकड़ दूसरे और स्वांगला बौद्ध समिति उदयपुर तीसरे स्थान पर रहा।
उपायुक्त ने तीनों विजेता क्लबों के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जागृति युवक मंडल पानवी, वंशिका कला मंच उपारूह सुकड़, गद्दी सांस्कृतिक दल रूणह कोटी भरमौर, जिला चंबा, गुरु पद्मसंभव युवक मंडल हांगो, स्वांगला बौद्ध समिति उदयपुर, जिला लाहौल स्पीति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ, रंगरिक महिला मंडल काजा और महादेव खेल और सांस्कृतिक क्लब पोवारी ने भाग लिया।
12 प्रतिभागियों ने दूसरे दौर में किया प्रवेश
मिस किन्नौर प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी भाग ले रहीं हैं। वीरवार को पहले दौर के बाद 12 प्रतिभागियों ने अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल तीन दौर होंगे।