फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State Congress President Pratibha Singh, Congress, Political News

भाजपा जुमलों की करती है राजनीति: प्रतिभा

Fri, 24 May 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी / दलाश (कुल्लू)। कांग्रेस हमेशा विकास की राजनीति करती हैं और भाजपा केवल जुमलों की राजनीति करती है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दलाश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने मंडी से लोकसभा प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीने में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में हर वर्ग के लिए काम किया है। सरकार ने प्रदेश के विकास में नए पंख लगाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में केवल चुनावी जनसभा करने आते हैं और जनसभा करने के बाद प्रदेश को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो आज नई टेक्नोलॉजी आई है, यह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। केंद्र की भाजपा सरकार केवल इसका श्रेय ले रही है। पूर्व की 10 साल की कांग्रेस सरकार के समय जो योजनाएं जनता के लिए चलाई गई थीं। मोदी सरकार ने उन्हीं योजनाओं को आगे बढ़ाया और श्रेय भाजपा के लिए ले रही है। बीते वर्ष आपदा के समय यही भाजपा प्रदेश में जनता के दुख-दर्द में शामिल नहीं हुई, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनता के बीच में ही रही और आपदा से ग्रसित लोगों के दुख को दूर किया। जनता से विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में वोट डालने की अपील की। दलाश क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि आचार संहिता हटते ही दलाश पॉलिटेक्निक संस्थान को खोलने की औपचारिकताएं सरकार और विभाग जल्द पूरा करेगी और जल्द ही दलाश में पॉलिटेक्निक संस्थान खोला जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जिला कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, आनी विधानसभा प्रभारी रूपेश कंवल, सह प्रभारी उज्जवल मैहता जिला परिषद चेयरमैन पंकज परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र्र कांत मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र केश शर्मा, आनी ब्लॉक समीति अध्यक्षा विजय कंवर, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, पूर्व प्रत्याशी बंसी लाल, परस राम, जोनल अध्यक्ष अनिल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तिलका ठाकुर, चंद्र मोहन सूद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश, जोनल महामंत्री राकेश, व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम, खुशी राम,नरेश शर्मा, विकास, संजीव शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed