{"_id":"68e25d70aa1b179baf01238c","slug":"star-night-of-sarahan-dussehra-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-145444-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट में पहाड़ी गीतों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट में पहाड़ी गीतों ने जमाया रंग
विज्ञापन
स्टार नाइट में नरेंद्र रंजन, दीवान सिवान समेत स्थानीय कलाकारों ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट में पहाड़ी गीतों से कलाकारों ने खूब रंग जमाया। कलाकारों में नरेंद्र रंजन, दीवान सिवान, संतोष, बीरबल और अशोक पालसरा ने पहाड़ी गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। दशहरे की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मुख्य अतिथि नंदलाल और उनके साथ आए अतिथियों ने भी जमकर डांस किया। इस अवसर पर भीमाकाली न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, मंदिर अधिकारी बीआर नेगी, यशपाल सोनी, गंगा सिंह, शेर सिंह नेगी, बीर सिंह और चतर ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।