फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stall featuring Kinnauri cuisine set up on T.S. Negi Jayanti and Teachers' Day

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रामपुर काॅलेज में परोसे किन्नौर के पारंपरिक व्यंजन

Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stall featuring Kinnauri cuisine set up on T.S. Negi Jayanti and Teachers' Day
टीएस नेगी जयंती और शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर तरुण किन्नौर छात्र संघ रामपुर ने कॉलेज परिसर में सज
टीएस नेगी जयंती एवं शिक्षक दिवस पर सजा किन्नौरी खान-पान का स्टॉल
विज्ञापन

.
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। टीएस नेगी जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर तरुण किन्नौर छात्र संघ रामपुर ने रामपुर कॉलेज परिसर में किशो किन्नौरी खान-पान नाम से पारंपरिक खाद्य स्टॉल लगाया। विद्यार्थियों को किन्नौर की समृद्ध खान-पान संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय प्राकृतिक उत्पादों से रूबरू करवाया गया। इस अवसर पर छात्र संघ ने किन्नौर के पूर्व विधायक एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत ठाकुर सेन नेगी की 117वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टॉल में किन्नौर के विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक शृंखला प्रस्तुत की गई। इनमें ओल्गो होड़, कोद्रो होड़, बिथु धू, लाल चावल, कढ़ी, ब्रास होड़, थिग चा, चुल फांतिंग, शुनाली, खापसे, जुट्टे (थिस्पोले), चापा (सत्तू) और साच्चा (नमकीन चा) प्रमुख रहे। इसके अलावा वास (शहद), मार (घी) और चुल थे-लांग (खुबानी का तेल) जैसे पारंपरिक स्थानीय उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। किन्नौरी पारंपरिक कला एवं डिजाइनों से सजाए गए इस स्टॉल ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय के शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ-साथ किन्नौर की विशिष्ट पाक-संस्कृति और खाद्य विरासत के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। छात्र संघ के सदस्यों ने कहा कि किन्नौरी खान-पान महज भोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने, पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष आर्यन विक्रास, उपाध्यक्ष आंचल लोक्टस, महासचिव प्रशांत गड़ाम एवं अवंतिका मोयन, संयुक्त सचिव प्रशांत नेगी, कोषाध्यक्ष मनीषा राज एवं मिंटू नेगी, खेल प्रभारी हेमंत नेगी एवं मुंकिता चारस, सांस्कृतिक प्रभारी अलीशा नेगी, सरिता लोक्टस, शगुन नेगी, स्वाति, सचिन, करण आर्यन और रीना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article