{"_id":"664f3695a09d14114b0d8f29","slug":"springdale-school-prize-distribution-function-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-116330-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तुषार हेड बॉय और अंजली चुनीं हेड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तुषार हेड बॉय और अंजली चुनीं हेड गर्ल
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल में अलंकरण समारोह में नवाजे मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वीरवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर अनिल ठाकुर और राजश्री ठाकुर समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा के छात्र और शिक्षक उपस्थित रहे। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देवी वंदना और स्कूल गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में तुषार ठाकुर को हेड बॉय और अजंली नेगी को हेड गर्ल के खिताब से नवाजा। वाइस हेड बॉय कृतार्थ कौल, वाइस हेड गर्ल नविका आनंद, जस्टिस सदन हेड बॉय निकशे चौहान और प्रतीक्षा, लिबर्टी सदन में तन्मय और दीक्षा, इक्वलिटी सदन पल्लवी नेगी और अविका आनंद, फैटरनिटी सदन जैसल और कर्णिका को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य को पूरी लगन और निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया गया। हेड बॉय और हेड गर्ल ने भाषण दिया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीयगान के साथ किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद, आरती आनंद, नवचेतना सोसाइटी के अध्यक्ष एचके आनंद, उपप्रधानाचार्य आशा सोप्टा, मीनाक्षी कौल, मुख्य समन्वय चिंतामणि देष्टा और स्कूल प्रबंधक संजीव रांझा सहित अन्य मौजूद रहे।