Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sports news, tikkar, win, kabbaddi, turnament

Rampur Bushahar News: महिला कब्बडी में टिकरी और रस्साकशी में देवत की टीम विजेता

Fri, 10 Mar 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा कॉलेज मैदान में महिला दिवस पर विकास खंड चौपाल की तीन दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चौपाल विकास खंड की 117 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर बीडीओ चौपाल तन्मय कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा सहायक अभियंता अनिल रांटा गेस्ट ऑफ ओनर के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कबड्डी के फाइनल मुकाबले में टिकरी की टीम ने मुंडली को रोमांचक मुकाबले में एक अंक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रस्साकशी में देवत ए की टीम ने प्रगतिशील देवत को मात दी। एकांकी नाटक में खगना ने कुताह को शिकस्त दी। सामूहिक नृत्य में ग्राम पंचायत गढ़ा-बजाथल ने जीत का परचम लहराया जबकि खगना की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी और रस्साकशी की विजेता टीमों को इक्कीस-इक्कीस हजार और उपविजेता टीमों को ग्यारह-ग्यारह हजार रूपये के इनाम से नवाजा गया। जबकि नाटक और सामूहिक नृत्य की विजेता टीम को ग्यारह-ग्यारह हजार और उपविजेता टीमों को 5500-5500 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर रेखा चौहान, संजीव कुमार, नवीन सिंगटा, भारत ठाकुर, राहुल सूर्यवंशी और ज्ञान जिंटा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीडीओ चौपाल तन्मय कंवर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एसडीपीओ चौपाल राज कुमार, राजकीय महाविद्यालय नेरवा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल नेरवा के समस्त स्टाफ का आभार जताया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों कोदा (मंडवा), चौलाई से निर्मित पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन सिड्डू, घघरी, कापरु और खिंडा के अलावा सेब का जैम, साइडर विनेगर के स्टाॅल भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed