फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports festival will start from May 3 at Patbangla ground

Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान 3 मई से खेल महोत्सव होगा शुरू

Mon, 06 Apr 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुधिया रोशनी में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को मिलेगी 4 लाख की इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में 3 मई से खेल महोत्सव का रोमांच शुरू होगा। डीजे नेशन संस्था की ओर से रामपुर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के मकसद से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में खेल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार की। साहिल सागर ने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिता में लीग मैच खेले जाएंगे। खेल महोत्सव में शतरंज, बैडमिंटन, स्नूकर, टेबल टेनिस, मैराथन, साइकिलिंग, टग ऑफ वार और पावर लिफ्टिंग समेत अन्य खेलें आयोजित होंगी। यह प्रतियोगिता ओपन स्तरीय होगी और दिनरात मैच खेले जाएंगे। अध्यक्ष साहिल सागर ने कहा कि क्रिकेट विजेता टीम को 4 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 2 लाख और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा कबड्डी, फुटबाल और वॉलीबाल की विजेता टीम को 50 हजार इनामी राशि दी जाएगी। उपविजेता टीम को 25 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। बास्केटबाल विजेता टीम 30 हजार, स्नूकर विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे को लेकर खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article