Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special Gram Sabha of Jhakhri Panchayat held online

Rampur Bushahar News: ऑनलाइन हुई झाकड़ी पंचायत की विशेष ग्रामसभा

Wed, 18 Nov 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Special Gram Sabha of Jhakhri Panchayat held online
झाकड़ी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद जन प्रतिनिधि। संवाद 
डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में उपलब्धि हासिल, पूरी तरह पेपरलेस प्रक्रिया हुई
विज्ञापन

. मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लाभार्थियों की सूची को दी मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में झाकड़ी पंचायत ने एक उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को विकास खंड रामपुर की झाकड़ी पंचायत ने ऑनलाइन माध्यम से विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन किया। साथ ही पंचायत ने इसे विकास खंड रामपुर की पहली और जिला शिमला की पहली ऐसी पंचायत होने का गौरव बताया है, जिसने डिजिटल माध्यम से विशेष ग्रामसभा आयोजित की है। पंचायत की पिछली बैठक में डिजिटलीकरण को लेकर लिए गए संकल्प को बुधवार को धरातल पर उतारा गया। इस डिजिटल व्यवस्था की खास बात यह रही कि पूरी बैठक पेपरलेस और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। बैठक समाप्त होते ही डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कार्यवाही का प्रमाणित अभिलेख भी तैयार हो गया। इससे पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही समय की बचत भी होगी। विशेष ग्रामसभा में हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की वार्ड वार सूची प्रस्तुत की गई। सभा में इस सूची को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई, ताकि योजना के सभी पात्र परिवारों को समय पर इसका लाभ मिल सके। पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने इस पहल को सफल बनाने के लिए पंचायत उपप्रधान, समस्त वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिव रजनीश चौहान, ग्राम रोजगार सेवक कृष्णा, तकनीकी सहायक विद्या भगती, युवक मंडल के सदस्यों और ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत को आधुनिक, पारदर्शी और पूर्ण रूप से डिजिटल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article