फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Spartan Shah defeated Dofda School 2-1

Rampur Bushahar News: स्पार्टन शाह ने दोफदा स्कूल को 2-1 से दी पटकनी

Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Spartan Shah defeated Dofda School 2-1
रामपुर के शाह गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता की मुख्यातिथि अनू को सम्मानित करते आयोजक कमेटी के सद
मुख्य अतिथि अनू सफेल ने शाह में वॉलीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विज्ञापन


विजेता टीम को 30 हजार और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नव जवान जागरूक युवक मंडल शाह 9/20 की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला मैच स्पार्टन शाह और दोफदा स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें स्पार्टन शाह ने 2-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी अनू सफेल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। वहीं रत्न डोगरा, वेद प्रकाश, नवीन प्रकाश, सुरेश चौहान, दारा सिंह, प्रेम लाल टेगटा, बंसी लाल टेगटा, मोहन लाल चौहान, मदन चौहान, हरदयाल चौहान और दौलत राम विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष विकास रोल्टा समेत क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाना चाहिए। खेलों से जहां आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, वहीं अनुशासन और ईमानदारी की सीख मिलती है। खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। क्लब के अध्यक्ष विकास रोल्टा ने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पीएस जिश्टू, सीएल टेगटा और शक्ति चौहान की याद में ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुशांत जिश्टू, प्रवीण चौहान, अंकुश कड्डा, हनी चौहान, मान सिंह, शिव लाल, उदय चौहान, विक्रांत रोल्टा, दीपक भंडारी, परीक्षित नेगी, संदीप चौहान, विकास महाजन, राजन कड्डा, बंटी चौहान और रोहित सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article