फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Solan Municipal Corporation Elections: From seventh grader to MBA pass from Australia enter the fray

सोलन नगर निगम चुनाव : सातवीं से लेकर ऑस्ट्रेलिया से एमबीए पास तक उतरे मैदान में

Sat, 09 May 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
43 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य, भाजपा व कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कई ने आजाद भरा नामांकन
विज्ञापन

पांच हजार से तीन लाख तक नकदी है प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट में
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम सोलन का चुनाव रोचक होने वाला है। इसमें 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें कई करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। जहां नगर निगम की सरकार में इस महिलाओं को इस बार अधिक वर्चस्व रहेगा, वहीं पढ़े लिखे प्रत्याशी भी मिनी विधानसभा में इस बार देखने को मिलेंगे। इसमें जहां सबसे कम सातवीं पास प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, वहीं एक प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने आस्ट्रेलिया से एमबीए की डिग्री ली है। साथ ही एक प्रत्याशी ने बीएससी व एलएलबी भी की हैं। इसी तरह संपत्ति की बात करें तो चल संपत्ति में जहां प्रत्याशियों के खातों में मात्र 5,000 की नकदी भी दर्शाई गई, जबकि कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके खातों में 3 लाख रुपये की नकदी है। वहीं गहने भी 30 से 40 लाख रुपये तक के रखे गए हैं। हालांकि ज्यादात्तर प्रत्याशियों के खातों में 50 हजार रुपये तक की नकदी बताई गई है। इसमें भाजपा व कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कई प्रत्याशियों ने बतौर आजाद उम्मीदवार नामांकन दायर किया है।
एक प्रत्याशी के पास 23 गाड़ियां, कईयाें के पास सिर्फ स्कूटी
नगर निगम सोलन में प्रत्याशियों के पास चल संपत्ति भरे ही कम दिखाई गई है और बैंक खातों में पैसा नहीं दिखाया गया, मगर अचल संपत्ति करोड़ों में है। इसमें जमीन, मकान आदि की कीमतें एक करोड़ से अधिक बताई गई हैं। वहीं एक प्रत्याशी के पास 23 गाड़ियां हैं, वह सोलन के नामी ट्रांसपोर्टर भी हैं। इनके पास करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। जबकि कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जिनके पास केवल स्कूटी ही बताई गई है।
विज्ञापन

शिक्षा बताने में कईयों ने किया है परहेज
चुनाव आयोग की ओर से इस बार हालांकि शिक्षा के कॉलम को जरूरी नहीं किया गया था। ऐसे में नगर निगम के कुछ प्रत्याशियों ने इस कॉलम को खाली भी छोड़ दिया है। केवल इसमें पढ़ाई में 10वीं को टिक किया गया है। जबकि कई प्रत्याशियों ने पूरे कॉलम में अपनी पूरी डिग्रियों का जिक्र किया गया है। कुल मिलाकर इस बार नगर निगम में पढ़े लिखे प्रत्याशियों का बैठना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed