फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall in Kumarsain, Snowfall in Shimla, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से पर्यटन और खेती को राहत, पर बढ़ी परेशानी

Tue, 24 Dec 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Kumarsain, Snowfall in Shimla, Rampur Bushahr
एनएच पांच नारकंडा में भारी बर्फबारी होने से बंद एनएच । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी ने किसानों और बागवानों के चेहरों पर मुस्कान तो बिखेरी है, लेकिन कई क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पर्यटन कारोबारियों को अब जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद हैं, वहीं किसान और बागवान इसे सेब और अन्य फसलों के लिए लाभकारी मान रहे हैं। हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर शिमला से रामपुर की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग नारकंडा के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़कों पर फिसलन अधिक होने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शिमला और रामपुर की ओर जाने वाले यातायात को बसंतपुर-किगल और लुहरी-सुन्नी मार्ग से डायवर्ट कर दिया है। नारकंडा और इसके आसपास की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। पर्यटकों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लेकिन स्थानीय निवासियों और यात्रियों को आने-जाने में मुश्किलें हो रही हैं। बर्फबारी का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे मार्ग खोलने में समस्याएं आईं। किसानों और बागवानों ने भी इस बर्फबारी को लाभकारी बताया है। उनका कहना है कि बर्फबारी से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जिससे सेब और अन्य फसलों को लाभ होगा। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाया है, वहीं इससे जुड़ी चुनौतियां भी सामने आई हैं। प्रशासन का कहना है कि मार्ग बहाल करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं और जनता से संयम व सावधानी बरतने की अपील की गई है।

एनएच पांच नारकंडा में भारी बर्फबारी होने से बंद एनएच । संवाद

एनएच पांच नारकंडा में भारी बर्फबारी होने से बंद एनएच । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed