फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall in Kinnaur, orange alert issued for avalanche

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी, हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Tue, 03 Feb 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
25 सड़कों पर यातायात प्रभावित, विद्युत आपूति बाधित,
विज्ञापन

ऊंचाई और हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में यात्रा न करने सलाह
दोपहर को मौसम साफ होते ही सड़कों को खोलने में जुटा प्रशासन
रामपुर सहित निचले इलाकों सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई। बर्फबारी से एक बार फिर जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के छितकुल, नेसंग, रोपा वैली, आसरंग, कुन्नू चारंग, लिप्पा सहित कई ऊंचे इलाकों में सुबह बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिले के 25 संपर्क मार्ग पर अभी भी यातायात प्रभावित हैं। कई स्थानों में विद्युत आपूति बाधित हुई है। हांगों, रोपा, कुन्नू चारंग, ठंगी, लिप्पा, आसरंग, काऊनु, छितकुल सहित कई क्षेत्रों में निगम की बस सेवा ठप पड़ी है। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार तड़के एक बार फिर बर्फबारी ने जोर पकड़ा है। हालांकि, दोपहर तक मौसम साफ हो गया। इसके बाद सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनें जुट गईं। लोग भी घरों की छतों से बर्फ को हटाने के काम जुट गए हैं।
विज्ञापन

काजा में भी सोमवार रात को बर्फबारी हुई। हालांकि, मंगलवार को मौसम साफ रहा। काजा से सुमदो मार्ग सिर्फ फोर वाई फोर वाहनों के लिए खुला है। इसके अलावा सुबह के समय बर्फबारी होने से मलिंग नाला के पास रिकांगपिओ से काजा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने हिमस्खलन को लेकर अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार किन्नौर में हो रही हिमपात के कारण हिमस्खलन की घटनाओं का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। खतरे का स्तर लेवल-3 (ऑरेंज अलर्ट) आगामी 24 घंटों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से बड़े आकार के हिमस्खलन की आशंका है।

प्रशासन ने लोगों, पर्यटकों, ट्रैकर्स और वाहन चालकों को चेताया है कि ऊंचाई वाले एवं हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की यात्रा न करें। ट्रैकिंग, पर्वतारोहण एवं साहसिक गतिविधियों से परहेज करें। बर्फ से ढलान वाले क्षेत्रों, पहाड़ी कटावों एवं संकरे मार्गों से दूरी बनाए रखें। मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। बता दें कि सोमवार को भी किन्नौर के रिब्बा के पास किन्नौर कैलाश की पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ था। रामपुर, आनी, कुमारसैन उपमंडल में मंगलवार को मौसम साफ रहा। सुबह के समय बादल छाए रहे। रामपुर में शाम के समय सर्द हवाएं चलीं जिससे कंपकंपी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed