फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Skill upgradation center and Gosadan will be built in Khekhar

Rampur Bushahar News: खेखर में बनेगा कौशल उन्नयन केंद्र और गोसदन

Tue, 29 Aug 2023 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
30 लाख का बजट होगा खर्च, 100 बेसहारा पशुओं को मिलेगा सहारा
विज्ञापन


विधायक कुलदीप राठौर ने गोसदन का किया शिलान्यास

10 लाख रुपये देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एनएच -5 के साथ खेखर में ग्रामीण विकास विभाग करीब 30 लाख से जल्द किसानों और महिलाओं के लिए कौशल उन्नयन केंद्र और गोसदन का निर्माण करेगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को प्रदेश सरकार से 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुुका है।

किसानों और महिलाओं के लिए कौशल उन्ययन केंद्र और गोसदन का ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा और ठियोग विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी एडवोकेट सत्यजीत नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। राठौर ने कहा कि गोसदन के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 10 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसके लिए अलावा गोसदन के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि गोसदन का निर्माण करने के लिए सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी दान देना शुरू कर दिया है। गोसदन से करीब 100 पशुओं को सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेबर में बनने वाले गोसदन को पूरे प्रदेश में आर्दश गोसदन बनाया जाएगा। इसके देखदेख विभाग के कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक का जन्मदिन केट काट कर मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गोसदन के लिए सत्यजीत नेगी ने 15 हजार, हीरा लाल 11 हजार और बीन कंवर ने 11 हजार रुपये दिए। इस मौके पर कांग्रेस जोन कुमारसैन के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन, बीडीओ जगदीप सिंह, जिला परिषद सदस्य उज्जवल सेन मेहता, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनोज सेहजल, जल शक्ति विभाग के एसडीओ कैलाश भारद्वाज, डीएफओ यशुदीप सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र ठाकुर, एसएचओ विकास शर्मा, कुमारसैन की प्रधान मीनाक्षी गौतम अन्य पंचायत प्रतिनिधि और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed