{"_id":"6a104499a6340f0fdc0ec177","slug":"sjvns-39th-foundation-day-celebrated-at-nathpa-jhakri-project-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160827-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मैराथन से दिया स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मैराथन से दिया स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश
विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी में मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों को किया सम्मानित। संवाद
नाथपा-झाकड़ी परियोजना में मनाया एसजेवीएन के 39वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में शुक्रवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर और उनकी पत्नी शिवाली कपूर ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्थापना दिवस पर आयोजित यह मैराथन गसोह पुल से शुरू होकर एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सताद्री परिसर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों पुरुष -महिला, 35 वर्ष से कम, 35-45 वर्ष, 45-55 वर्ष और 55 वर्ष से अधिक में आयोजित किया गया। मैराथन के समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और पत्नी शिवाली कपूर ने सताद्री प्रेक्षागृह में मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। स्थापना दिवस समारोह के तहत 24 मई तक विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।