फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   six tourist injured near khanag aani in jeep accident

आनी के खनाग में सैलानियों से भरी जीप पलटी, छह घायल

Sat, 16 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
six tourist injured near khanag aani in jeep accident
नाग में पर्यटको से भरी ट्रेवलर की ब्रेक फेल - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। एनएच-305 पर खनाग में पर्यटकों से भरी एक जीप की ब्रेक फेल हो गई। इससे गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसेे में छह सैलानियों को चोटें आई हैं। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी सैलानी कोलकाता के रहने वाले थे, जो कि हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद कुल्लू से आनी की ओर आ रही जीप जब खनाग के पास उतराई में जा रही थी तो अचानक उसकी ब्रेक फेल हो गई। इससे चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। मगर चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जीप को पहाड की तरफ घुमा दिया। इससे वाहन खाई में गिरने से बच गया। मगर जीप एनएच-305 पर पलट गई। हादसे के समय जीप में 15 सैलानी सवार थे। ग्रामीणों ने मिलकर सभी को जीप से सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन

इसमें छह सैलानियों को चोटें आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी खनाग में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आनी रेफर कर दिया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम को मौके के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed