फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   six player selected from aani acedamy to under-19 cricket turnament

आनी अकादमी के अंडर-19 के लिए 6 खिलाड़ी चयनित

Tue, 13 Jul 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। प्रदेश में होने जा रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में किक्रेट अकादमी आनी के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आनी क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट कोच प्रेमपॉल ने बताया कि एचपीसीए ने 19 जुलाई से शुरू होने जा रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें कुल्लू जिले की आनी अकादमी के 6 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में राहुल, धैर्य सूद, अंकुश, धीरज, निशांत शर्मा और विपुल जिला टीम की तरफ से भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि आनी क्रिकेट अकादमी पूरे प्रदेश भर में सर्वाधिक खिलाड़ियों को चयनित करने में अव्वल रही है। पिछले पांच सालों से आनी क्रिकेट अकादमी पूरे प्रदेश भर में बेहतर खिलाड़ी दे चुकी है।
विज्ञापन

इसमें सात खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। आनी क्रिकेट अकादमी के कोच प्रेमपॉल, हिमालयन शिक्षा समिति के चेयरमैन रफ्तार ठाकुर ने खेल मंत्री बनने पर अनुराग ठाकुर को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एचपीसीए के प्रदेशाध्यक्ष अरूण धूमल, जिलाध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, चांद मेहता, शिव कपूर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed