फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   siraz festival

देवताओं की भव्य शोभा यात्रा के साथ सिराज उत्सव शुरू

Sat, 02 Nov 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
siraz festival
आनी में देव आगमन के साथ शुरू हुआ सिराज उत्सव - फोटो : RAMPUR-HP
आनी/दलाश। आउटर सिराज का ऐतिहासिक सिराज उत्सव आनी देव आगमन के साथ विधिवत शुरू हुआ। शनिवार को देवता शमशरी महादेव, देवता पनेवीनाग और देवता कुलक्षेत्र महादेव अपने लाव-लश्कर के साथ मेला मैदान पहुंचे। तीन दिवसीय सिराज उत्सव में देवी-देवताओं की भव्य शोभा यात्रा शमशर से रानी बेहड़ा देव स्थल तक निकाली गई। राजा रघुबीर सिंह मेला मैदान में मेला कमेटी ने आउटर सिराज के सभी देवताओं का जोरदार स्वागत किया। मेला मैदान में देव मिलन और देवलुओं की संयुक्त पारंपरिक नाटी डाली।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने मेला कमेटी और राजा रघुबीर सिंह मैदान में बने नए मंच के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और मेला कमेटी को 50 हजार रुपये की राशि देने की बात कही। वहीं मेला कमेटी अध्यक्ष उपेंद्रकांत मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर नवाजा। इसके अलावा सिराज उत्सव के शुभारंभ अवसर पर आदर्श राजकीय माध्यमिक पाठशाला, दिव्य लोक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिमाचली, कुल्लवी नाटी, पंजाबी डांस, हास्य नाटक सहित कई अन्य कार्यक्रम पेशकर समा बांधा। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेशकर धमाल मचाया। इस अवसर पर दुनी चंद ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, प्रीतम सागर, वेद ठाकुर, योगेश वर्मा, कृष्ण ठाकुर, रूप सिंह भारद्वाज, तिलक राज, दीपक, शशि मल्होत्रा, ममता, कला देवी, संतोष, सत्यपाल, सतपाल, शिवराज, महेंद्र, अनूप, पम्मी कटोच, प्रताप, दयाल, भगवान दास सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed