{"_id":"6ae0a4a5bb9d562263096a7a","slug":"fair-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-173498-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोडा खेल हिमाचल-उत्तराखंड की सदियों पुरानी संस्कृति का प्रतीक : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोडा खेल हिमाचल-उत्तराखंड की सदियों पुरानी संस्कृति का प्रतीक : विक्रमादित्य
विज्ञापन
चौपाल में 255 करोड़ के विकास कार्य जारी, नेरवा बाईपास का काम जल्द होगा शुरू
मेला कमेटी को 51 हजार देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 255 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। नेरवा बाईपास और 60 मीटर स्पैन के पुल निर्माण की सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिल चुकी हैं और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को तहसील खेल परिसर चौपाल में हिमाचल प्रदेश राज्य ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ की ओर से आयोजित प्रथम अंतरराज्यीय ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष रजनीश किमटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि ठोडा खेल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सदियों पुरानी खेल परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों के संरक्षण के साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है तथा युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। छैला-यशवंतनगर सड़क के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे चौपाल, रोहड़ू, रामपुर, जुब्बल-कोटखाई और ठियोग के किसानों व बागवानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
वर्ष 2025 में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, डंगों और पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए करीब 70 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। चौपाल के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग केंद्र सरकार के समक्ष दोबारा उठाई जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के बैच-दो में चौपाल की 13 सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। औपचारिकताएं पूरी होने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 23 से 25 करने का प्रयास किया जाएगा। डोडरा-क्वार में सड़क निर्माण पूरा करवाने के लिए केंद्र से विशेष अनुमति लेने की बात भी मंत्री ने कही।
उन्होंने चौपाल नगर पंचायत में सीवरेज सुविधा और बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। सार्वजनिक व धार्मिक आयोजनों के लिए मंच निर्माण का अनुमान लोक निर्माण विभाग तैयार करेगा। इस दौरान उन्होंने मेला कमेटी को 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले मंत्री ने देहा (बलसन) में स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की तथा सामुदायिक अस्पताल चौपाल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।