Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siraj with the farewell of the gods and goddesses Celebrated

Rampur Bushahar News: देवी-देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव संपन्न, महिला-पुरुषों ने डाली नाटी

Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siraj with the farewell of the gods and goddesses 

Celebrated
देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय सिराज उत्सव। संवाद
पाल सिंह की सुकेती नाटियों पर झूमे दर्शक, महिला-पुरुषों की सामूहिक नाटी रही मुख्य आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में तीन दिवसीय सिराज उत्सव का बुधवार को क्षेत्र के आराध्य देवी-देवताओं की पारंपरिक विदाई के साथ समापन हो गया। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने विधिवत रूप से उत्सव के समापन की घोषणा की। इस दौरान शमशरी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, जगेश्वर महादेव, शगागी नाग और भगवती माता परकोट सहित अन्य देवी-देवताओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदाई दी गई। वहीं, महिला और पुरुषों ने विशाल सामूहिक नाटी डाली। उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक पाल सिंह ने सुकेती नाटियों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर देर रात तक लोग नाचते रहे। इस दौरान प्रतिभा खोज कार्यक्रम वॉयस ऑफ आउटर सिराज के पांचवें राउंड का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने उत्सव के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों, देवी-देवताओं के कारदारों, कलाकारों और कमेटी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, देव परंपराओं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, शिवराज शर्मा, सत्यपाल ठाकुर, रमेश ठाकुर, बखनाओं पंचायत प्रधान चमन भारती, महेंद्र ठाकुर सहित मेला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय सिराज उत्सव। संवाद

देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय सिराज उत्सव। संवाद

देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय सिराज उत्सव। संवाद

देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय सिराज उत्सव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article