फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Single sisters doing excellent work honored in lalasa village rampur

Rampur Bushahar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली एकल बहनों को किया सम्मानित

Sun, 30 Apr 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 30 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Single sisters doing excellent work honored in lalasa village rampur
लालसा ग्राम में एकल अभियान अंचल रामपुर के संच रामपुर का सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।
रामपुर बुशहर। उपमंडल के लालसा गांव में एकल अभियान अंचल रामपुर का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बताया कि एकल अभियान देशभर में एक लाख विद्यालयों के माध्यम से पंचमुखी शिक्षा का प्रचार प्रसार कर रहा है। इसके तहत प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा और संस्कार शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

एकल विद्यालयों में कार्यरत आचार्य बहनें गांव में अपने आस पास के बच्चों को स्कूल के बाद इन पंचमुखी शिक्षा का शिक्षण देती हैं। एकल अभियान एक बच्चे के माध्यम से पूरे परिवार, पूरे गांव और पूरे देश की दिशा बदलने का कार्य कर रहा है। संच रामपुर के सम्मेलन में सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री एवं अधिवक्ता विनय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। एकल ग्राम संगठन भाग रामपुर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में विष्णु शर्मा ने संच सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों मातृशक्ति को एकल अभियान के कार्य के बारे में जानकारी दी और सभी माताओं और बहनों से अपने बच्चों में संस्कार शिक्षा देने और एकल अभियान में सहयोग के लिए उनका आह्वान किया। कार्यक्रम में एकल विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं शहीद पवन धंगल को श्रद्धांजलि देते हुए एकल की बहनों ने उनके सम्मान में हिंदी और पहाड़ी देशभक्ति गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एकल की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आचार्य बहनों को मुख्यातिथि विनय शर्मा ने सम्मानित किया। छात्रों को एकल अभियान की ओर से भेजी गई कापियां वितरित की गईं।

मुख्यातिथि ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए एक परिवार, समाज और धर्म के उत्थान के लिए महिलाओं की क्या भूमिका है, उससे सबको अवगत करवाया। अंचल रामपुर अध्यक्ष प्रताप शर्मा ने उपस्थित लोगों से हिंदू धर्म और राष्ट्र निर्माण में एकल अभियान की भविष्य में भी सक्रियता का पूरे समाज को विश्वास दिलाया। इस मौके पर दिशा, योगा, अंजू सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed