फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sikandar becomes head of Non-Gazetted Employees Federation Pump Attendant Rohru unit

Rampur Bushahar News: सिंकदर बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पंप अटेंडेंट रोहड़ू इकाई के प्रधान

Sun, 23 Feb 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
दो मार्च को शिमला में होगा पंप अटेंडेंट संघ की राज्य कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पंप अटेंडेंट की बैठक रविवार को रोहड़ू में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर संघ की रोहड़ू इकाई की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सिकंदर को प्रधान, चमन लाल को उपप्रधान, संदीप को सचिव, अमित ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि दो मार्च को शिमला में पंप अटेंडेंट संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा इस बैठक में सभी पंप अटेंडेंट का उपस्थित रहना अनिवार्य है। कार्यकारिणी में रंजीत सिंह, धर्मसैन, कृष्ण लाल, चमन, लोकेश्वर राजटा, बलदेव, प्रमोद, सुमित, सुरेंद्र, रूप सिंह, राजेश्वर, हरिकृष्ण, प्यारे लाल, राजेश कुमार, सुरेश शर्मा, चुरू राम, अजय ठाकुर, यंशवंत, सोहन लाल, रविंद्र, नरेश, पंकज, बलदेव, देविंद्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed