{"_id":"66cc6a9a43ee09c18404a58b","slug":"shri-krishna-janmashtami-festival-in-kinnaur-yula-kande-karu-baba-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-120846-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा यूला कंडा, झील में टोपी बहाकर लोगों ने जाना फलादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा यूला कंडा, झील में टोपी बहाकर लोगों ने जाना फलादेश
विज्ञापन
यूला कंडा में जिला स्तरीय जन्माष्टी पर लोग मंदिर में परिक्रमा करते
जन्माष्टमी पर्व पर जिले भर से पहुंचे हजारों लोग, लोगों ने डाली किन्नौरी नाटी, प्राकृतिक झील के बीच बने श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचकर लोगों ने की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के यूला कंडे में हर वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष भी जिला स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष पर्व में बतौर कार्यवाहक एसडीएम भावानगर एवं तहसीलदार निचार अरुण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला स्तरीय कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर यूला कंडे में किन्नौर जिले के कल्पा, निचार और पूह तीनों खंडों से श्रद्धालु पहुंचे। रविवार को भागवैन मंदिर कमेटी यूला के जनप्रतिनीधियों, यूला गांव की महिलाओं, युवक मंडल, मुख्यातिथि अरुण शर्मा और एसपी किन्नौर अभिषेक एस की उपस्थिति में कुछ ही लोग सराय भवन तक पहुंचे। सोमवार को मंदिर कमेटी के जनप्रतिनिधियों, गांव की महिलाओं, युवक मंडल सहित कई अन्य लोगों ने प्राकृतिक झील के बीच बने श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। गांव के शोकाकुल परिजनों को फूल मालाएं देकर शोक समाप्त किया गया। उसके बाद सात चक्कर किन्नौरी नाटी यानी कायंग का दौर चला। इस दौरान जिले भर से पहुंचे लोगों सहित हिमाचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने यहां बनी झील में टोपी डालकर वर्ष भर का फलादेश भी जाना।
भागवैन मंदिर कमेटी अध्यक्ष दिवान सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह नेगी, महासचिव दिनेश शुवाल, लफन सैन नेगी, वांगडुप छेरिंग लामा, भंडारी धनवीर सिंह नेगी ने जिला स्तरीय जन्माष्टमी पर्व के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त किन्नौर, एसपी किन्नौर और एसडीएम भावानगर का आभार जताया।
विज्ञापन
कारू बाबा मंदिर के भी किए दर्शन
देश के सीमा से सटे गांव छितकुल के नगस्ती स्थित कारू बाबा मंदिर में भी सुबह पांच बजे से दोपहर तक वाहनों की आवाजाही चलती रही। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, पूह, निचार और प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दुमति में कारू बाबा के दर्शन किए। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और सेना ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस पवित्र स्थल में पहुंचने के लिए सोमवार को सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक जिले भर बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्रामीणों ने दुर्गम पहाड़ी की चोटियों पर पहुंचकर कंडों में छोड़े गए गाय, बैल, सहित कई अन्य मवेशियों के स्थल पर पहुंचकर नमक भी खिलाया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन पशुओं को नमक खिलाना शुभ माना जाता है। जिले के लोगों वर्षों से चली आ रही रही परंपरा का निर्वहन किया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।