फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shortage of employees in Chaupal Forest Division

Rampur Bushahar News: चौपाल वन मंडल में कर्मचारियों का टोटा, जंगलों को बचाना बना चुनौती

Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । वन मंडल चौपाल फील्ड स्टाफ के 50 प्रतिशत से भी अधिक पद खाली चल रहे हैं। वन विभाग में रेंज अधिकारियों के सात पद हैं, लेकिन मात्र दो रेंज अधिकारी काम कर रहे हैं। 22 डिप्टी रेंजर में से मात्र चार डिप्टी रेंजर तैनात हैं। इसके अलावा 81 वन रक्षकों में से 54 वन रक्षक सेवाएं दे रहे हैं। वन मंडल में स्टाफ की कमी के कारण जंगलों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। जंगलों में अवैध कटान को रोकना मुश्किल हो गया है, जिससे जंगलों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वहीं, वन्यजीवों की सुरक्षा भी खतरे में है। आग की घटनाओं के दौरान भी बचाव कार्य के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। चौपाल के वन मंडलाधिकारी जंगवीर सिंह दुलटा ने बताया कि चौपाल क्षेत्र बहुत बिखरा हुआ क्षेत्र है। यहां वन संपदा को बचाने के लिए अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता है। जहां से अवैध कटान की शिकायत मिली है, वह वहां पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। स्टाफ की कमी के बावजूद विभाग के कर्मचारियों ने दस माह में 12 गाड़ियां अवैध स्लीपर की पकड़ी हैं। वनों को आग से बचाने के लिए भी विभाग प्रयासरत है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर आग लगाने वाले शरारती तत्व पर भी कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed