फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shimla-Reckong Peo heli taxi service to start from today

Rampur Bushahar News: आज से शुरू होगी शिमला-रिकांगपिओ हेली टैक्सी सेवा

Tue, 13 Jan 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के लिए शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ रूट पर हेली टैक्सी सेवा 14 जनवरी से शुरू होगी। सेवा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू की जा रही है। हेली टैक्सी से लोगों को आपातकाल सेवाओं के दौरान लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के हेलीपैड से संचालित होगी। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन का छह सीटर हेलीकाप्टर रूट पर उड़ान भरेगा। शिमला से रिकांगपिओ तक का किराया 4000 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। किन्नौर जिले के लोगों को सेवा का सबसे अधिक लाभ होगा। सड़क मार्ग बाधित होने की स्थिति में यात्रियों को एक सस्ता और सुरक्षित विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article