फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shagun was made the head and Ranjana was made the vice-head of the student central organization.

Rampur Bushahar News: शगुन को प्रधान और रंजना को बनाया छात्र केंद्रीय संगठन का उपप्रधान

Sat, 27 Sep 2025 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

चौपाल, नेरवा और कुपवी महाविद्यालयों ने इस वर्ष छात्र केंद्रीय संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित की। विभिन्न छात्रों को प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कक्षा एवं अन्य प्रतिनिधि पदों के लिए नामित किया गया है। इससे कॉलेजों में छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन

विस्तार

चौपाल, नेरवा और कुपवी महाविद्यालय ने जारी की कार्यकारिणी की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल, नेरवा और कुपवी महाविद्यालय ने छात्र केंद्रीय संगठन (सीएससीए) की नामित कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। चौपाल महाविद्यालय की कार्यकारिणी में बीए तृतीय वर्ष की शगुन को प्रधान और रंजना को उपप्रधान बनाया है। बीए प्रथम वर्ष की गौरी सचिव और अमृता को संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। महक, श्रीयंशी शर्मा, खुशी और आर्यन को बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष कक्षा का प्रतिनिधि नामित किया गया। निखिल बीए तृतीय वर्ष और गायत्री द्वितीय वर्ष को खेल प्रतिनिधि बनाया गया है। पारुल तृतीय वर्ष और आकृति बीए द्वितीय वर्ष को सांस्कृतिक प्रतिनिधि सदस्य बनाया है। क्लब और सोसायटी सदस्य के रूप में मुस्कान और नेहा बीए तृतीय वर्ष, अंजलि और हितेश तृतीय वर्ष को एनएसएस प्रतिनिधि सदस्य मनोनीत किया गया है। नेरवा कॉलेज की कार्यकारिणी में बीएससी तृतीय वर्ष के राजेश को प्रधान बनाया गया है। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की सरोजना को उपप्रधान चुना गया है। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष की महक को सचिव, बीए प्रथम वर्ष की अमरीना को संयुक्त सचिव नामित किया गया है। तन्वी कुमारी बीए प्रथम वर्ष, चिराग बीए द्वितीय वर्ष, शिवानी बीए तृतीय वर्ष, अमित बीकॉम प्रथम वर्ष, अंजलि बीकॉम द्वितीय वर्ष, आर्यवंश बीकॉम तृतीय वर्ष, अंकेश बीएससी प्रथम वर्ष, ज्योतिका रांटा बीएससी द्वितीय वर्ष और निशांत बीएससी तृतीय वर्ष को कक्षा प्रतिनिधि नामित किया गया है।

प्रोमिला को एमए इंग्लिश प्रथम सेमेस्टर, प्रिय को एमए इंग्लिश तृतीय सेमेस्टर, मनोज कुमार को एमए राजनीति शास्त्र प्रथम सेमेस्टर, कशिश को एमए राजनीति शास्त्र तृतीय सेमेस्टर और डिंपल को एमकॉम प्रथम सेमेस्टर का प्रतिनिधि नामित किया है। बीए तृतीय वर्ष के प्रमोद और परीक्षा को एनएसएस प्रतिनिधि, तृतीय वर्ष की तनूजा और द्वितीय वर्ष के पारस को खेल प्रतिनिधि बनाया गया है। बीए तृतीय वर्ष की महक और प्रथम वर्ष की मलिका को सांस्कृतिक प्रतिनिधि बनाया गया है। बीए तृतीय वर्ष की पारुल और अनिता को रेड रिबन क्लब प्रतिनिधि और तृतीय वर्ष के पंकज और द्वितीय वर्ष की अवंतिका शर्मा को रेंज और रोवर प्रतिनिधि का दायित्व दिया गया है। कुपवी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की पुष्पलता को प्रधान, बीए तृतीय वर्ष की संजना को उपप्रधान, द्वितीय वर्ष के प्रिय को सचिव और बीए प्रथम वर्ष की निकिता को संयुक्त सचिव नामित किया है। सिमरन, सोनिका, तनु और अंशिता चौहान को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया है। विपिन और लक्ष्मी को खेल प्रतिनिधि, आर्यन और अन्वी सांस्कृतिक प्रतिनिधि, वंशिका को ईको क्लब और विक्रम को रेड रिबन क्लब का प्रतिनिधि नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article