फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Several posts in the Animal Husbandry Department are vacant in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में पशु चिकित्सा विभाग के कई पद खाली

Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई ( रोहड़ू)। कोटखाई डिविजन में पशु चिकित्सा विभाग के कई पद रिक्त होने के कारण पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कोटखाई डिविजन में 12 स्थानों पर वेटरनेरी फार्मासिस्ट के पद खाली हैं। इनमें कोटखाई, थरोला, गरावग, स्तान्डी, चमैत, प्रेमनगर, बखोल, देवरी खनेटी, कोटी, रामनगर, बाघी और कलबोग शामिल हैं। इसके अलावा कोटखाई के पशु अस्पताल में मुख्य पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट का पद भी रिक्त है। क्यारी में पशु चिकित्सा अधिकारी का पद खाली पड़ा है। इन पदों के रिक्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर विभागीय सेवाओं के लिए उपलब्ध कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार भी बढ़ रहा है। इस संबंध में उप निदेशक दीपेश मिश्रा ने कहा कि विभाग की ओर से रिक्त पदों का मामला सरकार के समक्ष रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया होने के बाद रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article