फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Several issues were discussed in the meeting of Kisan-Baghwan Union in Rampur

कई वर्षों से जिनकी वन भूमि पर चली है आजीविका, वो करें दावा : सेवगी

Fri, 04 Jul 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Several issues were discussed in the meeting of Kisan-Baghwan Union in Rampur
रामपुर में आयोजित बैठक को संबोधित करते किसान बागवान यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी। संवाद
रामपुर में किसान-बागवान यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के सर्किट हाउस में शुक्रवार को किसान-बागवान यूनियन की बैठक हुई। बैठक में किसान-बागवान यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने बताया कि जिन लोगों की कई वर्षों से वन भूमि पर आजीविका चली है, वे लोग अधिनियम के तहत दावा कर सकते हैं। उनको वन भूमि पर अधिकार मिलेगा। यह अधिनियम वन में रहने वाले अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वनवासियों के वन अधिकारों को मान्यता देता है। बैठक में वन अधिकार अधिनियम-2006 और दुग्ध उत्पादन के बारे में चर्चा की गई। सेवगी ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिनियम को लेकर 116 बैठकें और कई कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं। इसमें किसानों-बागवानों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही है। बीते वर्ष 15 नवंबर को दत्तनगर में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में दूध के दाम बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद दूध का दाम 45 से 51 रुपये प्रति लीटर किया गया और ग्रामीणों को ये दाम मिलना भी शुरू हो गए हैं। लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि दत्तनगर प्लांट को प्राइवेट किया जा रहा है। सरकार की ओर से अभी तक इस तरह की कोई अधिसूचना नहीं आई है। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि दूध की सोसाइटी को दूध को गांव से प्लांट तक पहुंचाने के लिए मिल्क फेडरेशन से पांच प्रतिशत कमीशन प्राप्त करती है। कहा कि आठ जुलाई को राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में रामपुर में कार्यशाला का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed