Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day Shrimad Bhagavat Mahapuran recitation at Paneu Nag Temple

Rampur Bushahar News: पनेऊ नाग मंदिर 26 देवी-देवताओं के महासमागम से हुआ देवमय

Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven-day Shrimad Bhagavat Mahapuran recitation at Paneu Nag Temple
26 देवी-देवताओं के आगमन से देवमय हुआ आनी का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पनेऊ। संवाद
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

कंस वध और श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठे दिन भव्य देव समागम हुआ। इस दौरान आनी, मंडी और बंजार समेत विभिन्न क्षेत्रों के 26 देवी-देवताओं ने मंदिर में शिरकत की। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा पनेऊ क्षेत्र देवमय हो उठा। इस ऐतिहासिक देव मिलन के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। कथा के दौरान चित्रकूट धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य जनार्दनाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और कंस वध का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पनेऊ नाग ने सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक परंपराओं के अनुसार स्वागत किया। देव समागम में शमशर महादेव, आराध्य कुंईरी व्यास ऋषि, लोमश ऋषि, बंजार के प्रसिद्ध शृंगा ऋषि, बालू नाग और बूढ़ी नागिन सहित 26 देवी-देवताओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं में इस ऐतिहासिक देव मिलन को लेकर खासा उत्साह रहा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन 19 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा।

26 देवी-देवताओं के आगमन से देवमय हुआ आनी का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पनेऊ। संवाद

26 देवी-देवताओं के आगमन से देवमय हुआ आनी का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पनेऊ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article