फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven day residential NSS camp started in Ani

Rampur Bushahar News: आनी में सात दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर शुरू

Sun, 06 Oct 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी( कुल्लू) । पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी एवं बाल अधिकार समिति जिला कुल्लू के पूर्व सदस्य धनीराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना तथा उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिविर में 60 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सभी स्वयंसेवी निश्चित समय सारणी के अंतर्गत प्रातः काल योगाभ्यास से परियोजना कार्य , बौद्धिक सत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करेंगे। प्रधानाचार्य श्यामानंद ने विद्यार्थियों को शिविर के दौरान अनुशासनशील और सेवा के प्रति समर्पण दिखाने का संदेश किया। मुख्य अतिथि धनीराम ठाकुर ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी युवाओं से समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव प्रदर्शित करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश कुमार ने शिविर के सुंदर आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन को बधाई दी । महिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा ठाकुर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत, स्वागत गीत, पारंपरिक वाद्य वादन और सुंदर नाटी से समां बांधा । स्वयंसेवी बारहवीं की छात्रा शिवानी ठाकुर और हरीश कुमार ने मंच संचालन किया। शुभारंभ के अवसर पर छविंद्र शर्मा ,कन्या विद्यालय आनी के अध्यापक नागेश्वर ठाकुर, स्थानीय पाठशाला के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर इंदर ठाकुर, नीलचंद ,पंकज ठाकुर, आशा ठाकुर , सतीश कुमार , विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्या ब्यूटी देवी , मधुबाला सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed