फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day NSS camp begins at Nirmand School

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू

Thu, 30 Oct 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Seven-day NSS camp begins at Nirmand School
निरमंड स्कूल में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के शुभारंभ पर मौजूद स्वयं सेवी और शिक्षक। स्रोत : स
सप्ताह भर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे स्वयंसेवी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर वीरवार से शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगजीवन पाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा ने की। स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा ने कहा कि युवा समाज परिवर्तन की शक्ति है और उन्हें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. बबिता कश्यप ने कहा कि शिविर में 50 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। सात दिन तक चलने वाले शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति जनजागरण रैली, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्याम स्वरूप, विद्यालय के शिक्षक सहित सभी अध्यापक और स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article